नजीबाबाद में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर

48 घण्टे के लिए सीओ कार्यालय सहित पूरी तहसील परिसर हुआ सील

नजीबाबाद न्यूज़:-  नजीबाबाद तहसील में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। कोरोना महामारी दिन प्रतिदिन थमने का नाम नहीं ले रहा है राहत की बात यह है कि कोरोना ग्रसित मरीजों में ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अभी नजीबाबाद में 24 घण्टे पहले कृषि उत्पादन मंडी समिति के दो कारोबारी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मंडी समिति परिसर को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया था।

मंडी को सील के करने के बाद पूरी मंडी परिसर को सेनेटाइज किया गया व जगह जगह कैम्प लगाकर लोगों की कोविड जांच की जा रही है।उधर प्रशासन ने स्टेट बैंक की मुख्य शाखा कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर शाखा को सील कराने की कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।

नजीबाबाद तहसील परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड शिविर का आयोजन किया गया था जिसके रिपोर्ट आने पर तहसील के तीन व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आ गए। नजीबाबाद तहसीलदार राधेश्याम शर्मा का ड्राइवर व अन्य व्यक्ति कोरोना संक्रमित आने की वजह से तहसीलदार आदेशानुसार समस्त तहसील परिसर को सील कर दिया गया है। तहसील को सेनेटाइज कराया जा रहा हैं।

रिपोर्ट बाई अल्ताफ रज़ा

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago