instagram follow
Ad

देशभर के साथ-साथ बिजनौर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

बिजनौर में भी कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया नजीबाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी ही सादगी से राहुल गांधी का जन्मदिन मनाते हुए जरुरतमंद को आटे के बैग वितरित किये

इस दौरान कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फ़हीम अहमद के आह्वान पर नगर के मौहल्ला मुगलूशाह निवासी युवा कांग्रेस नेता अमज़द सिद्दीकी के निवास स्थान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन बड़ी सादगी से मनाते हुए गरीबो को आटे के बैग वितरित किये।

इस दौरान कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी हनीफ सिद्दीकी ने सभी से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने‌ व मिशन 2022 में जुट जाने का आह्वान किया।

कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा आने वाला समय कांग्रेस का है जनता महंगाई से परेशान है वह कांग्रेस की और देख रही है कांग्रेसी देश चला सकती है मात्र कॉन्ग्रेस ही देश चलाने में सक्षम है नौजवान किसान जनता बहुत परेशान है पेट्रोल डीजल खाद्य सामग्री की कीमत आसमान छू रही है जिसका जनता बहुत सादगी के साथ आने वाले दिनों में अपने मत का प्रयोग सही जगह कर के देगी

वहीं किरतपुर में भी राहुल गांधी के जन्मदिन पर जरूरतमंदो को खाना वितरण किया गया, जहाँ
मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मुदस्सिर जमा खान मौजूद रहे ज़िला अध्यक्ष फहीम एडवोकेट और विधानसभा नजीबाबाद अध्यक्ष इमरान अंसारी सहित
इस मौके पर नगर के काफी लोग मौजूद रहे

नजीबाबाद से अल्ताफ रजा और किरतपुर से हिमांशु भारती की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

ad

और पढ़ें