देश मे बढ़ती महंगाई व गैस तेल में दाम बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने बिजनौर में किया जोरदार प्रदर्शन

▪️सोनिया गांधी के आह्वान पर बिजनौर जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए कोंग्रेस कार्यकर्ता।

Bijnor: कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के आह्वान पर आज बिजनौर जिला मुख्यालय पर शहर अध्यक्षा मीनू गोयल के आवास के बाहर कोंग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, एलपीजी के दामों में की जा रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां, खाली गैस सिलेंडर, बिना पेट्रोल की मोटरसाइकिल पर माला डालकर अपना विरोध जताया और खाली गैस सिलेंडर की आरती उतारी। कांग्रेसियों का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है।

देश का हर नागरिक आर्थिक मार झेल रहा है, रसोई गैस गरीब मजदूर की रसोई से बहुत दूर है। भाजपा सरकार मात्र झूठे वादों की, गरीब मजदूर और किसान विरोधी सरकार है। कोंग्रेसियों ने प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा देने की भी मांग की।

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago