कांग्रेस मीडिया संयोजक ललन का एलान ‘BKT विधानसभा के जिला पंचायत वार्डों पर उतारेंगे अपने प्रत्याशी

Uttar Pradesh: लखनऊ/बक्शी का तालाब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक ललन कुमार ने आज जिला पंचायत वार्ड क्रमांक 1 के प्रत्याशी के लिए गाँव-गाँव जाकर जनसंपर्क किया। जिसमें सरायपुर चौराहा, अस्तल, पश्चिम गाँव, वीरमपुर एवं कोडरी शामिल हैं

ललन कुमार के सभी कार्यक्रमों में आज भारी भीड़ देखने को मिली। इन कार्यक्रमों में महिलाओं का बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना इनकी विशेषता रही। जगह-जगह महिलाओं को संबोधित करते हुए ललन कुमार ने रोज़मर्रा की समस्याओं पर महिलाओं का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि : “नारी शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। हमारे प्रत्याशिओं को सेवा करने का मौक़ा दें।“

होली के मौक़े पर क्या बोले ललन:- रंगो का त्यौहार होली की शुभकामनाएं देते हुए ललन कुमार ने कहा कि “भगवान् विष्णु का नाम लेने पर भक्त प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन से प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर आग में बैठने को कहा।

होलिका को वरदान था कि वह आग में भस्म नहीं हो सकती। मगर प्रभु की लीला देखिये कि उस आग में होलिका जल गयी और भक्त प्रहलाद को एक आंच भी न आई। इसी प्रकार बैर और उत्पीडन की प्रतीक होलिका का अंत हुआ और फिर होली मनाई गयी।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago