कांग्रेस ने की 10 राज्यसभा प्रत्याशियों की घोषणा, शायर इमरान प्रतापगढ़ी होंगे महाराष्ट्र से कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी

New Delhi: कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन उम्मीदवारो की नियुक्ति की है। इस लिस्ट में चौकाने वाला नाम यूवा मुस्लिम चेहरा वह कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष शायर इमरान प्रतापगढ़ी का सामने आया हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार घोषित किया गया है,

इमरान प्रतापगढ़ी के राज्य सभा उम्मीदवार घोषित होते ही उनके चाहने वाले लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है, उनके समर्थकों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला सही है। इससे पूरे भारतवर्ष के अल्पसंख्यक समुदाय में अच्छा संदेश जाएगा। इससे पार्टी को भविष्य में फायदा होगा।

आप को बता दे कि राज्यसभा पहूंच कर अल्पसंख्यकों के मुद्दों को इमरान प्रतापगढ़ी अच्छे से पार्टी के सामने रख पाएंगे। बिजनौर से समाजसेवी आसिद नजीबाबादी का कहना है कि इमरान प्रतापगढ़ी एक प्रखर वक्ता है उन्हें न केवल देश बल्कि दुनिया शायर के तौर पर सुनती और देखती है। उनकी आवाज लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। उन्हें अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की आवाज के रूप में राज्यसभा भेजना का फैसला एक अच्छा कदम है।

पिछले दिनों ही मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी को भारतीय कांग्रेस समिति के अल्पसंख्यक विभाग का चेयरमैन बनाया गया था, जिसके बाद अब उन्हें राज्यसभा भेजकर आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी के मुसलमानों को सीधे तौर पर संदेश देने का काम किया है,

बिजनौर की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago