नगीना लोकसभा के सम्भावित भाजपा प्रत्याशी के पोस्टर पर कालिक पोतने पर एसपी से की शिकायत

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर में पूर्व विधायक व बीजेपी नेता के फोटो पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी गुरु रविदास विश्व महापीठ ट्रस्ट के महामंडलेश्वर रविदास आचार्य सुरेश राठौर के सैकड़ो बैनरो और होर्डिंग्स पर शरारती तत्वों ने कालिख पोत डाली इस मामले में सुरेश राठौर ने एसपी से शिकायत की है बैनर, पोस्टर मे सीएम योगी और पीएम मोदी की तस्वीर फाड़ने का भी आरोप लगाया ।

श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ ट्रस्ट ज्वालापुर हरिद्वार उत्तराखंड के महामंडलेश्वर रविदास आचार्य सुरेश राठौर ने धामपुर रोड स्तिथ अपने कैंप कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस कर नगीना लोकसभा 05 सुरक्षित क्षेत्र में उनके भारतीय जनता पार्टी का संभावित प्रत्याशी के रुप में लगे प्रचार प्रसार हेतु लगे होल्डिंग पोस्टर पर उनके चित्र और मुख पर किसी ने काली स्थाई पोतने का घिनौना कार्य किया। जोकि असमाजिक व घृणित कार्य है।

सुरेश राठौर ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस घृणित कार्य से पत्रकारों को रूबरू कराते हुए इस से संबंधित एक तहरीर थाना नगीना में देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष कुणाल मल्होत्रा, सभासद ब्रजमोहन उर्फ बल्ली, कपिल पंवार, विकास कुमार सुनील सैनी आदि उपस्थित रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता इसरार अहमद

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago