नजीबाबाद में कल लगीं भयंकर आग से नगर की पालिका और क्षेत्रीय प्रशासन को सबक लेना चाहिए: आसिद नजीबाबादी

🔹नजीबाबाद की सभी दुकानों पर आग से बचने के उपकरणों को करना चाहिए कम्पलसिरी,

🔹नगर के तंक रास्तों को मद्देनज़र रखतें हुए अवैध रूप से किये गये अवैध अतिक्रमण पर होनी चाहिए कड़ी कार्रवाई,

Bijnor: कल देर रात नजीबाबाद के व्यस्त बाजार में लगीं भयंकर आग से क्या नजीबाबाद नगरपालिका और क्षेत्रीय प्रशासन को सीख लेनी चाहिए, अब यह सवाल पूछा जा रहा है, और वह भी नगर के गणमान्य लोगों की के द्वारा इस वाजिब सवाल की वजह भी कल साफ़ तौर पर दिखाई दी,

आसिद:- क्योंकि जहां तक मुझे पता है नजीबाबाद में कुछ बाजार ऐसे हैं जो इस बाजार से भी अधिक घने बाजार हैं, वहीं अगर वहाँ इस तरह की कोई दुर्घटना घट जाये तो वहां फायर ब्रिगेड का पहूचना भी सम्भव नहीं है,

आसिद:- मान लिया जाए की अगर नजीबाबाद की कटहरा मार्किट में आग लग जाये तो प्रशासन क्या करेगा जहाँ फायर बिर्गेड की गाड़ियो का जाना भी सम्भव नहीं है, यहां अगर इस तरह की कोई घटना घटित होती है तो क्या नजीबाबाद नगरपालिका और क्षेत्रीय प्रशासन की क्या प्लानिंग होगीं..???

वहीं कल इस घटना पर नजीबाबाद नगरपालिका पूरी तरह से असहज दिखीं और मौके पर पहूंचे चैयरपर्सन पति मोअज्जम खाँ एडवोकेट वह पुत्र शहबाज खान सिर्फ़ प्रशासन से नजीबाबाद नगरपालिका के टैंकरों के इस्तेमाल करने की गुहार करते हुए नजर आयें, चैयरपर्सन पति मोअज्जम खाँ ने बिजनौर एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि हमारे पास सभी साधन मौजूद हैं पानी के सभी टैंकरों को लगा दिया गया है,

आप को बता दें कि कर देर रात नजीबाबाद के बाजार कल्लू गंज में दास कपड़ों वालों की दुकान में भीषण आग लगने के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी और आसपास की दुकानें बंद हो गई थीं,

इस घटना की सूचना मिलने पर पहुंची नजीबाबाद पुलिस का सराहनीय काम रहा जिसने सिर्फ फायर ब्रिगेड को और अपने जनपद के आला अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया और जनता को भी काबू में रखा जिसकी वजह से कोई अप्रिय घटना नहीं हो पायी..यहीं वजह है कि इस घटना के बाद नजीबाबाद कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह की नगर में जमकर सराहना हो रही है

शूरूआत जांच में पाया गया है कि आग बिजली के कारण दूसरी मंजिल पर लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया लगभग दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद बड़ी मुश्किल के साथ आग पर काबू पाया गया,

मौके पर पहूंचे बिजनौर पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बिजनौर एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि आग के विकराल रूप धारण करने का मुख्य कारण शोरूम में रखें जेनरेटर व वहां रखा डीजल हैं,

बताया जा रहा है कि नजीबाबाद में ही फायर ब्रिगेड को मौके पर पहूंचने के कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, जिसकी मुख्य वजह तंग रास्ते वह रोड़ पर किया गया अवैध अतिक्रमण बताया जा रहा है,

वहीं नगर के बुद्धिजीवियों की मांग है कि नजीबाबाद नगरपालिका को नगर की सभी दुकानों में आग बुझाने के उपकरणों कम्पलसिरी करना चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की कोई दुर्घटना पर काबू करने में आसानी हो,

नजीबाबाद के बाजार कल्लू गंज में दास कपड़ों वालों की दुकान में भीषण आग लगने के कारण बाजार में मची अफरा-तफरी.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/BD9WHJyODPQ


आसिद नजीबाबादी के स्वतंत्र विचार

©BijnorExpress

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago