Categories: अफजलगढ़

बिजनौर के अफजलगढ़ में बच्चों के खेल-खेल में मामूली विवाद के चलते गई एक बच्चे की जान

▪️खेल-खेल में विवाद के बाद गई बच्चे की जान

बिजनौर में दो बच्चों के खेल खेल में एक बच्चे की जान चले जाने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे मोहल्ले में ही घर के बाहर एक दूसरे के साथ खेल रहे थे तभी साइकिल पर चढ़ने को लेकर दोनों बच्चों में मामूली कहासुनी हो गई जिसके बाद एक बच्चे के पिता और चाचा ने दूसरे बच्चे की पिटाई कर डाली।

जिसमें 14 वर्षीय अनिकेत की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल बिजनौर के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पीरवासूचन्द में दो बच्चो के खेल खेल में कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक बच्चे के पिता व चाचा ने दूसरे बच्चे की पिटाई कर डाली जिसमे 14 वर्षीय अनिकेत पिटाई के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिकेत को परिजनों द्वारा धामपुर सीएचसी लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने अनिकेत को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद गरीब परिवार में कोहराम मच गया।

उधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर जिला अस्पताल भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

बाइट:- धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

रिपोर्ट बाई तुषार वर्मा

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago