Categories: नूरपुर

जनपदवासियों के मेडिकल कॉलेज के सपनें को पूरा करने खुद बिजनौर आ रहे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 15 सितंबर , 2021

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी 21 सितंबर को बिजनौर जनपद के दौरे पर आएंगे इस दौरान गांव स्वाहेड़ी में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे व योजनाओं का भी हाल जानेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को आगामी विधानसभा सभा चुनावो से जोड़ कर देखा जा रहा है व कयास लगाये जा रहे कि चुनाव की तैयारियों को लेकर वे कार्यकर्ताओं व जिला प्रभारियों से मुलाकात कर सकते हैं। साथ ही चुनाव की तैयारियों को लेकर निर्देश दे सकते हैं।

इस आगामी दौरे से पहले भी 27 जनवरी 2020 को योगी आदित्यनाथ गंगा यात्रा गंगा बचाओ जीवन बचाओ मिशन दौरान बिजनौर का दौरा कर चुके है सीएम के कार्यक्रम की सूचना लखनऊ से आते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी तैयारी में जुटे गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने धामपुर, नगीना और नूरपुर में हेलीपैड निर्माण को मैदान चिन्हित करने को निरीक्षण किया।

श्री उमेश मिश्रा जिलाधिकारी बिजनौर, डॉ0 धर्मवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बिजनौर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अन्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा आगामी वीआईपी प्रोग्राम के दृष्टिगत ग्राम सुवाहेडी में मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का जायजा लिया गया। सीएम के आने को लेकर शहर चमकाया जा रहा है। कई जगहों पर रंगाई पोताई का काम भी शुरू किया गया है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Share
Published by

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago