चांदपुर : सेक्स रैकेट आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा जेल

Reported By : गुलफ़ाम राजा |बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 03 सितंबर , 2021

चाँदपुर। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह द्वारा अपराध व अपराधियो के द्वारा की जा रही कार्यवाही को लेकर गुरुवार को सेक्स रैकेट के एक आरोपी मोहम्मद हनीफ को चांदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय ने 14 दिन की रिमांड पर आरोपी को जेल भेज दिया

प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग एक माह पूर्व मोहम्मद रहमान ने चांदपुर कोतवाली में एक अभियोग पंजीकृत करवाया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही संदीप मलिक प्रभारी चौकी बास्टा द्वारा एक आरोपी मौहम्मद हनीफ व ग्राम राजोपुर बहन निवासी (पिपली जट) शाहिद नामक व्यक्ति द्वारा महिला से ब्लैकमेल कराने के साथ ही फोन पर बलात्कार करने का मोहम्मद रहमान पर आरोप लगा रहा था।

जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की थी पुलिस अधीक्षक ने इस प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा प्रवीण रंजन को देकर इस मामले मे थाना चांदपुर मे मुकदमा दर्ज कराया था मुकदमे की जांच बास्टा चौकी के तेज तर्रार प्रभारी संदीप मलिक द्वारा की जा रही थी

मुकदमे मे नामित व्यक्तियो को पकड़ने की कोशिश पुलिस द्वारा लगातार जारी थी। एक अभियुक्त मोहम्मद हनीफ पुत्र बशीर निवासी मोहल्ला काजीजादगान को पुलिस ने गिरफतार कर चालान कर दिया है। उपनिरीक्षक संदीप मलिक ने बताया की फरार चल रहे शाहिद खान की तलाश की जा रही है पुलिस लगातार गिरफ्तारी की कोशिश मे लगी है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago