बिजनौर में नहर किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, दो दिन से घर से था लापता युवक

बिजनौर के चांदपुर में रोड किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से ईलाके में हड़कंप मच गया । सूचना पर मोके पर पहुंची पुलिस ने लाश झाड़ियों से बाहर निकाली ओर शिनाख्त में जुट गई है । लाश की शिनाख्त मृतक की जेब में से मिले आधार कार्ड से हुई । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ओर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।

दरअसल यह मामला बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र का है जहां चांदपुर-जलीलपुर रोड पर ग्राम सैंदवार के पास नहर के निकट झाड़ियों में पुलिस को एक लाश मिली है । अज्ञात लाश की मोके पर मौजूद लोगों से शिनाख्त कराई गई तो उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई । पुलिस ने जब उसके कपड़ो की तलाशी ली तो उसकी जेब से एक आधार कार्ड मिला है जिससे उसकी शिनाख्त की गई है

आधार कार्ड से हुई शिनाख्त से पता चला कि मृतक 30 वर्षीय रवि पुत्र राजाराम ग्राम मनोटा थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर निवासी है । बताया जाता है कि मृतक रवि लगभग दो दिन से घर नहीं पहुंचा था घर में किसी बात को लेकर बोलचाल हो गई थी फिलहाल पुलिस मौत का कारण आत्महत्या मान कर चल रही है

पुलिस के मुताबिक लाश के पास से पुलिस को सलफास की गोली की शीशी मिली है पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ओर जांच पड़ताल में जुट गई है साथ ही परिजनों का कहना है कि घर पर मामूली बोलचाल हुई थी इतनी से बात पर आत्महत्या करना समझ नहीं आ रहा जांच पड़ताल होनी चाहिए ।

चांदपुर से हमारे सवांददाता आफ़ताब आलम की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago