अग्नीपथ योजना के विरोध में बिजनौर कांग्रेस का सत्याग्रह

बिजनौर के चांदपुर में अग्नीपथ योजना को लेकर कांग्रेस के सत्याग्रह के चलते पुलिस ने जिला अध्यक्ष को घर पर ही नजरबंद कर दिया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष के आवास से तहसील पहुंचकर अग्नीपथ योजना को लेकर सत्याग्रह कर ज्ञापन देने वाले थे, पुलिस द्वारा नजरबंद करने के चलते तहसीलदार ने घर पर ही लिया जिलाध्यक्ष से ज्ञापन

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर जिले के तहसील चांदपुर का है जहा आज कांग्रेस के द्वारा अग्नीपथ को लेकर सत्याग्रह आंदोलन प्रस्तावित था इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील की और कूच करते पुलिस ने जिला अध्यक्ष को घर पर ही नजर बंद कर दिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को घर पर ही ज्ञापन दिया अग्नीपथ योजना को कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने सशस्त्र बलों का मनोबल तोड़ने वाली योजना बताया है

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को जबरदस्ती थोक रही है अग्निपथ योजना को तत्काल बंद किया जाए और पुरानी योजना को लागू किया जाए साथ ही केंद्र सरकार को बर्खास्त किया जाए

अग्नीपथ योजना को लेकर बिजनौर में कांग्रेस का सत्याग्रह

चाँदपुर से हमारे संवाददाता आफ़ताब अलाम की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago