दैनिक जागरण के पत्रकार के हत्यारो की गिरफ्तारी जल्द हो आत्मरक्षा के लिए सस्त्र लाइसेंस की माँग

पत्रकार के हत्यारो की गिरफ्तारी जल्द हो आत्मरक्षा के लिए सस्त्र लाइसेंस की माँग

बिजनौर में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उप जिलाधिकारी चांदपुर को ज्ञापन सोपा जिसमें सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की हत्या की कड़ी निंदा की और जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की

प्राप्त समाचार अनुसार जनपद बिजनौर में अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब द्वारा अधिकारियो को ज्ञापन सौपा गया। जिसमें सीतापुर जिले के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई हत्याकांड को तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं हत्यारे सीतापुर पुलिस की पकड़ से दूर हैं

वहीं पत्रकार की हत्या के बाद पत्रकार जगत में आक्रोश है उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की लखनऊ दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर नेरी रेलवे क्रॉसिंग के ओवर ब्रिज के पास हमलावरो ने पहले पत्रकार को बाइक से गिरकर फिर उन पर गोलियों की बौछार कर दी

इस हमले में राघवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई तीन-दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक सीतापुर पुलिस के हाथ खाली है मंगलवार को अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बिजनौर के जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से सीतापुर के पत्रकार राधवेन्द्र बाजपेई की हत्या की निंदा कर उनके हत्यारो की गिरफ़्तारी की मांग कर उनको कड़ी सजा देने की मांग की

उनके परिजनों को उचित मुआवजा देने परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने पत्रकारों को मासिक वेतन तथा पेंशन पत्रकारों की सुरक्षा हेतु क़ानून बनाने पत्रकारों को आत्मरक्षा के लिए शास्त्र लाइसेंस देने आदि की मांग की गई।

बाद में एक ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर को भी सौपा गया।
ज्ञापन देने में विनोद कुमार शर्मा राष्ट्रीय सह सचिव , जिलामहासचिव आफ़ताब आलम , अध्यक्ष अनिल शर्मा, शक्ति शर्मा नगर अध्यक्ष, जिला सलाहकार मौलाना शाहिद , मोहम्मद अरशद नगर महासचिव, नबाब अहमद कार्यालय प्रभारी, बहादुर शाह जफ़र ,आदि पत्रकार शामिल थे।

बिजनौर के चांदपुर से आफ़ताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago