बिजनौर में चोरी की बड़ी वारदात गहने व नकदी समेत लाखों की चोरी रोशनदान तोड़कर घर में घुसे थे चोर

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हैजरपुर में हुई चोरी की बड़ी वारदात में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज की गई रिपोर्ट में चोरी की कीमत लाखों में बताई गई है।

परिवार के शादी समारोह में जाने का फायदा उठाकर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया राजेंद्र लांबा के घर में चोरों ने रोशनदान तोड़कर प्रवेश किया और लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात समेत कीमती सामान चुरा लिया।

घटना 3-4 फरवरी की रात की हैं राजेंद्र लांबा का परिवार नजीबाबाद में एक शादी समारोह में गया हुआ था। जब वे 4 फरवरी की सुबह घर लौटे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था।

जांच में पता चला कि चोर रोशनदान तोड़कर घर में घुसे थे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात जिनमें सोने का सेट, तीन जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठी, एक माथे का टिका, एक जोड़ी कंगन, दो नोज पिन, नेकलेस चेन और मंगलसूत्र चुरा लिए

इसके अलावा चांदी के आभूषण जिनमें मुल्ला, एक जोड़ी हथफूल, दो जीप पायल, पांच अंगूठी, एक लक्का, एक अहोई और बिछुए भी चोरी कर लिए गए। पीड़ित ने थाना चांदपुर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago