बिजनौर में खेत पर काम कर रही महिला को गुलदार ने पीछे दबोचकर जंगल की तरफ घसीटा, शोर सुन मौके पर पहुंचे लोगों को देख भगा गुलदार

बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के फैजीपुर गांव में खेत गई महिला पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। मोहल्ला सराय रफी की रहने वाली पूनम देवी (पत्नी सोनू कुमार) अंजार के खेत में गन्ना काट रही थीं,

तभी जंगल से निकले एक तेंदुए ने पीछे से उसे पर हमला कर दिया। दोनों पंजों से पकड़ लिया तेंदुए ने पहले महिला के सिर पर हमला किया, फिर उसके हाथ और सीने पर वार किए। महिला की चीखें सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे महिपाल, अनीस और सईद समेत अन्य किसान मौके पर पहुंचे।

तेंदुआ महिला को जंगल की तरफ घसीटकर ले जा रहा था, लेकिन किसानों ने लाठियां फटकार कर महिला को बचा लिया।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीण जंगल की ओर दौड़ पड़े।

घायल महिला को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। महिला के सिर, गर्दन, सीने और हाथों पर तेंदुए के हमले के गंभीर निशान हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़िता से मिलकर पूरी जानकारी जुटाई है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफताब आलम चांदपुर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago