Categories: चांदपुर

हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम मारूफपुर के जंगल में 21 वर्षीय अक्षय का शव पेड़ पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी

बिजनौर के थाना हीमपुर दीपा क्षेत्र के ग्राम मारूफपुर के जंगल में 21 वर्षीय अक्षय नाम के युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सहित चांदपुर सीओ और एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

वहीं मौके पर उपस्थित फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हीमपुर दीपा थानां क्षेत्र के ग्राम मारूफपुर निवासी कमलवीर सिंह का 21वर्षीय पुत्र अक्षय जनपद मुजफ्फरनगर में कम्पनी में कार्य करता था

परिजन बताते है कि वह दो दिन पूर्व कम्पनी से घर आया था और बीती कल सुबह से गायब था । आज सुबह उसकी लाश गाँव से बाहर खेत मे पेड़ से लटकी मिली

सूचना मिलते ही परिजनों ने खेत की ओर दौड़ लगा दी । पेड़ से लटकी लाश देख परिजनों की चीखपुकार निकल गई । वहीं सूचना पाकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस सहित चांदपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह और एसपी ग्रामीण राम अर्ज भी फोरेंसिक टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे । मौके से साक्ष्य जुटाकर पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने वार्ता में बताया कि शरीर पर कोई भी चोट का निशान जाहिर नही है । मृत्यु का सही  कारण जानने के लिए लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है । उन्होंने बताया कि उक्त घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है

बिजनौर के चांदपुर से आफ़ताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago