बिजनौर मे कब्र से निकाली गई 19 साल के लड़के की लाश नहर मे डूबने से हुई थी मौत

बिजनौर में चांदपुर तहसील के शिवाला कलां थाना क्षेत्र में कोर्ट के आदेश पर 5 महीने बाद कब्र से निकली गई 19 साला लड़के की लाश। नहर में डूबने से हुई थी मौत । परिजनों ने उसके ही दोस्तों पर जताई हत्या की आशंका

परिजनों की शिकायत पर पुलिस व गांव के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में निकाली गई लाश। कब्रिस्तान में लगी एसडीएम सहित सेकड़ो लोगो की भीड़ रही।

दरअसल आपको बता दे की थाना शिवाला कला के गांव मंझौला बिल्लोच निवासी अबरार अहमद के 19 साल के लड़के आरजू की करीब 5 महीने पहले नौगांवा मे बड़ी नहर मे डूबने से मौत हो गई थी। मृतक अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था।

जिसके चलते परिजनों ने अपने बेटे की हत्या होने की आशंका जताते हुए डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराने की मांग की थी। जिसपर आज गांव के जिम्मेदार लोगो की मौजूदगी मे पुलिस ने मृतक लड़के के शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

कब्र से लाश निकालते वक्त कब्रिस्तान मे सेकड़ो लोगो की भीड़ जमा हो गई। आपको बता दे की मजिस्ट्रेट की मौजूदगी मे वीडियो ग्राफ़ी कराकर लाश को कब्र से बाहर निकाला गया है। इस दौरान वाहा मौजूद लोगो के रोंगटे खड़े दिखाई दिये

बता दे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आरजू की मौत का सही खुलासा हो जायगा आखिर उसकी मौत डूबने से हुई है या फिर उसकी हत्या की गई थी।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफताब आलम चांदपुर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago