Categories: चांदपुर

बिजनौर में हिंदी पत्रकारिता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बिजनौर के चाँदपुर में सातों इमली स्थित पंचवटी गार्डन में भारतीय प्रेस क्लब द्वारा हिंदी पत्रकारिता दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नगर व क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आधारशिला स्कूल के प्रबंधक विवेक कर्णवाल ने की  तथा पत्रकारों से एकता बनाए रखकर पत्रकारों को समाज का आईना बताया।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी गोविंद मित्तल ने आगंतुकों को पत्रकारिता का महत्व बताया तथा हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों को बधाई दी।

मंच पर आसीन गोविंद मित्तल, विवेक कर्णवाल ,डा मुनीर खालिद, डा. सत्येंद्र शर्मा,  इफ्तार कुरैशी, हाजी अफजल कुरेशी, सत्येंद्र शर्मा, राजीव अग्रवाल ,सोमपाल सिंह एड.आदि ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों तथा गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह और शोल उढ़ाकर उनका सम्मान किया गया।

भारतीय किसान यूनियन भानु  यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सिंह ने भारतीय प्रेस क्लब को 51 सौ रुपये भेंट किये, कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंद मित्तल ने की संचालन समाजसेवी ठाकुर राय बहादुर आर्य ने किया इस अवसर पर  नगर व क्षेत्र के पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम आयोजक अनिल शर्मा विनोद शर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर व क्षेत्र के पत्रकार व गणमान्य लोग विपिन पांडे प्रभास चंद मिश्रा डॉ अनिल अरोड़ा डॉ विनोद शर्मा डा दिगिविजय शर्मा मनोज अग्रवाल सुरेंद्र अरोड़ा डॉ राकेश शर्मा महेंद्र सिंह बसपा कोऑर्डिनेटर राजेंद्र त्यागी राधा रानी सोनी शर्मा विश्वेश शर्मा निर्मल पांडे हरिओम अग्रवाल डॉ आलम फरीदी परम सिंह गौरव कुमार मोहम्मद शाहिद आफताब आलम नवाब अहमद मौलाना शाहिद शुभम तोमर अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चांदपुर से आफ़ताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago