Categories: चांदपुर

बिजनौर के चांदपुर में अनियंत्रित होकर कार तालाब में गिरी, कार सवार लोगों ने छत पर चढ़कर बचाई अपनी जान

बिजनौर के थाना चांदपुर में हस्तिनापुर मार्ग पर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे तालाब में जा गिरी कार सवार लोगों ने छत पर चढ़कर अपनी जान बचाई दो लोग कार में सवार होकर मेरठ से चलकर चांदपुर आ रहे थे

हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ है घटना जलीलपुर चौकी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर गावड़ी के पास एक तालाब की है कार सवार तालाब से सुरक्षित बाहर आ गए हैं कार को भी बाहर निकाल लिया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार  बिजनौर जिले के चांदपुर थाना के हस्तिनापुर मार्ग पर एक ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे तालाब में जा गिरी गनीमत रही कि तालाब में पानी कम था जिससे कोई जानी नुकसान नही हुआ

घटना उस समय घटनी जब अनिल उर्फ नीटू  पुत्र अतर सिंह निवासी मौहल्ला बेस्ट एंड कॉलोनी बागपत रोड थाना टीपी नगर जनपद मेरठ ब्रेजा कार गाड़ी नम्बर यूपी 15 ईएफ 0311 में सवार होकर अपने एक अन्य साथी के साथ हस्तिनापुर के रास्ते चांदपुर आ रहे थे ।

जब उनकी कार चांदपुर – हस्तिनापुर मार्ग पर गांव कुतुबपुर गावड़ी के पास पहुंची तो एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी कार तालाब में गिरने से उसमें पानी भरने लगा तो कार सवार दोनों लोग छत पर चढ़ गए और तैरते हुए बाहर निकले कार में दो लोग सवार थे दोनों सुरक्षित बाहर निकल गए।

ग्रामीणों की मदद से कार को रस्सा डालकर ट्रेक्टर से बाहर निकाला गया अनिल कुमार मेरठ में बल्ले पर चढ़ाने वाली ग्रिप का काम करते हैं वह काम के सिलसिले में चांदपुर आ रहे थे। पानी भर जाने से कार बंद पड़ गई है पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी जुटाई है।

कार सवार अनिल कुमार उर्फ पिंटू ने बताया कि मेरठ में बल्ले की ग्रिप का काम करते हैं चांदपुर आ रहे थे तालाब के पास रोड पर मोटरसाइकिल को बचाने के चलते अनियंत्रित होकर कार तालाब में जा गिरी। सुरक्षित है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफ़ताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago