चांदपुर

बिजनौर की चांदपुर तहसील में 6 लाख उठाकर फरार हुआ चोर

बिजनौर जिले की चांदपुर तहसील परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास दस्तावेज लेखक एक कैंपस में बैठते हैं। इनके पास जमीन खरीदने एवं बेचने वालों की भीड़ लगी रहती है

तहसील परिसर में एक व्यक्ति जमीन खरीदने के लिए दस्तावेज लेखक प्रमोद कुमार की बस्ते पर आया। बस्ते पर जमीन खरीदने एवं बेचने वाली दोनों पार्टी मौजूद थी

खरीदने वाली पार्टी ने बेचने वाले को ₹6 लाख की नकद धनराशि एक थैली में दी जिनको दस्तावेज लेखक के बस्ते पर यह कह कर रखा गया कि रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्ट्री करने के बाद इस धनराशि को बेचने वाले को दे दिया जाएगा।

पहले से ही घात लगाए बैठे चोर ने सारी स्थिति भाप ली। जैसे ही दस्तावेज लेखक प्रमोद कुमार दोनों पक्षों को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय गए तभी चोर ने दस्तावेज लेखक प्रमोद कुमार के बस्ते पर आकर उनके संदूक को खोला तथा 6 लाख रुपए से भरा थैला लेकर भाग गया तभी जमीन को खरीदने वाले की नजर चोर पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया तथा चोर का पीछा भी किया। चोर मेंन रोड पर आकर वाहनों की आवाजाही में कही गायब हो गया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। चांदपुर पुलिस कोतवाल राजेश सिंह बैसला घटनास्थल पर पहुंचे तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। पुलिस कोतवाल चांदपुर का कहना है कि घटना की जानकारी मिल गई है जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

चांदपुर तहसील में एक वर्ष पूर्व पुलिस क्षेत्राधिकारी के कार्यालय के पीछे बैठे दस्तावेज लेखक नरेश अग्रवाल के बस्ते से नकद धनराशि एवं स्टांप का थैला चोर ले गया था। 1 वर्ष में यह दूसरी घटना है।

दस्तावेज लेखक का कहना है कि पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के निकट बैठे दस्तावेज लेखक सुरक्षित नहीं है ।यहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने आवश्यक हैं दस्तावेज लेखक संघ के अध्यक्ष नईमुद्दीन ने कहा कि दस्तावेज लेखक परिसर में सी सी कैमरे एवं सुरक्षा के इंतजाम किये जाये

बिजनौर में वकील के बस्ते से उड़ाये 6 लाख मचा हड़कंप तहसील में करने आये थे ज़मीन का बैनामा

©बिजनौरExpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago