Categories: चांदपुर

बिजनौर के चांदपुर में ग्रामीणों में पकड़ा गुलदार के 6 माह का शावक वन विभाग में मचा हड़कंप

बिजनौर के चांदपुर में रस्से से बंधे गुलदार के शावक का वीडियो सामने आया है। रस्से से बंधा शावक जमीन पर पड़ा हाफ रहा है उसके इर्द-गिर्द लोग खड़े शोर मचा रहे हैं

वीडियो चांदपुर रैंज के गांव मूंद्रा खुर्द का बताया जा रहा है रेंजर बोले शावक का रैस्क्यू कर लिया गया है शावक सुरक्षित है रस्से से किसने बांधा इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

दरअसल मामला बिजनौर जिले के चांदपुर रैंज का है जहां गुलदार के शावक का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया । वायरल वीडियो करीब 36 सेकेंड का है जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक गुलदार का शावक जमनी पर बेसुध पड़ा है

शावक मोटे रस्से से बंधा था जिससे रस्सा उसके गले और पेर से बांधकर एक पेड़ से बंधा था शावक जमीन पर पड़ा हांफ रहा है उसके इर्द-गिर्द खड़े लोग शोर मचा रहे हैं एक लकड़ी से कोई उससे खिलंदरी भी कर रहा है एक महसूस हो रहा है कि उसे बांध कर डाला गया है

वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की टीम गांव मूंद्रा खुर्द पहुंची और गुलदार के शावक का सफल रैस्क्यू किया वन विभाग शावक को पहले मेडिकल के लिए ले गई और डाक्टर से उसके मेडिकल कराया

मेडिकल कर डाक्टर ने शावक को सुरक्षित पाया जिसके बाद उसको मांस खिलाकर सकुशल पाकर वन विभाग रेंज परिसर ले गए हैं वही रेंजर बोले गुलदार को इस तरह किसने बांधा है वीडियो की जांच पड़ताल कराएंगे।

मामले में चांदपुर रेंजर दुष्यंत कुमार ने वीडियो की पुष्टि की है बताया कि सूचना पर गांव मूंद्रा खुर्द पहुंचे थे देखा तो 250/300 लोग इकठ्ठा थे गुलदार के शावक को जल्दी रैस्क्यू कर डाक्टर के ले गए उसका मेडिकल कराया शावक सकुशल और सुरक्षित है रेंज परिसर ले आए हैं शावक करीब 5 से 6 महीने का है शावक के रस्से से बांधने की जांच पड़ताल की जायगी।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चांदपुर से आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago