Categories: चांदपुर

बिजनौर में गेंहू के खेत मे भयंकर आग लगने से किसान का लाखो का गेंहूं जलकर हुआ राख

जनपद बिजनौर के चांदपुर के ब्लॉक  जलीलपुर के जंगल में कटे हुए गेहूं के खेत में आग लगने से भीषण नुकसान हो गया है आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है आग की सूचना फायर ब्रिगेड को होने पर फायर ब्रिगेड तत्काल मौत के पर पहुंची तब तक कई खेत जलकर राख हो चुके थे

प्राप्त समाचार अनुसार जनपद बिजनौर की तहसील चांदपुर के ब्लाक जलीलपुर के जंगल में कटे हुए गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से कई किसानों के खेत जलकर राख हो गए।

आग की  सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को कॉल किया फायर ब्रिगेड की टीम सूचना पाकर मौके पर पहुंची तब तक कई खेत जल चुके थे।

जलीलपुर में पवन पुत्र डालचंद निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी थाना नूरपुर का खेत करीब 200 बीघा जमीन है जहां अचानक गेहूं के काटे खेत में आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना पर सैकड़ो की तादात में ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े तेज हवा होने के कारण आग विकराल रूप ले चुकी थी। आग लगने का अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है कठिन प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया है

*यह जलीलपुर क्षेत्र सर्वाधिक अन पैदा करने वाला क्षेत्र है यहां पर किसानों को पहले भी बहुत बार बहुत लंबे नुकसान हो चुके हैं गंगा का जलस्तर बढ़ने से इस क्षेत्र के किसानों की पूरी तरह से फसल नष्ट हो चुकी थी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आफ़ताब आलम

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago