जनपद बिजनौर में ऑक्सीजन की किल्लत पर चैयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने किया बिजनौर सीएमओ का घेराव

🔹बिजनौर के सामाजिक संगठनों भी रहे शमशाद अंसारी के साथ,

🔹हंगामा होता देख आवास से बाहर नहीं निकले सीएमओ,

Bijnor: जनपद में ऑक्सीजन की कमी के कारण लगातार हो रहीं मरीजों की मौत के मामले में शनिवार को सीएमओ कार्यालय पर दिन भर हंगामा होता रहा। सदर चेयरपर्सन पति एंव वरिष्ठ सपा नेता शमशाद अंसारी के अलावा विभिन्य सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग सीएमओ कार्यालय पर एकत्रित हुए और सीएमओ से जवाब तलब करने की कोशिश की,

लेकिन आवास में होने के बाद भी सीएमओ विजय कुमार यादव बाहर नहीं आए और लोगों से मिलने से मना कर दिया

जिला मुख्यालय सहित जनपद में ऑक्सीजन की कमी और वेंटिलेटर न मिलने के कारण मरीजों की लगातार मौत हो रहीं है।

जिला प्रशासन व सीएमओ विजय कुमार यादव का कहना है कि जिले के सभी ऑक्सीजन प्लांट से जिला अस्पताल व अन्य सीएचसी-पीएचसी पर ऑक्सीजन की सप्लाई हो रहीं है।

जिसे ऑक्सीजन की जरूरत है वो सरकारी अस्पताल आए, लेकिन सीएमओ के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो चुके है।

जिला अस्पताल में जितने ऑक्सीजन सिलेंडर है उससे कहीं ज्यादा मरीज़ है। इसके अलावा अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए रेगुलेटर व पाइप भी नहीं है।

जिसकी वजह से मरीजों का बुरा हाल है और जिला अस्पताल सहित अन्य सीएचसी-पीएचसी में मारामारी मची हुई है।

जबकि प्राइवेट अस्पतालों मरीजों को एडमिट नहीं किया जा रहा। प्राइवेट अस्पतालों का स्टाफ उन मरीज़ो को भी एडमिट नहीं कर रहा जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है।

यह अस्पताल ऑक्सीजन न होने के कारण किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते है। क्योंकि इलाज के दौरान मरीजों की मौत होने पर परिजन आक्रोशित हो जाते है।

इसी वजह से मरीजों को प्राइवेट अस्पताल वाले जिला अस्पताल ही जाने की सलाह दे रहें है और जिला अस्पताल में हालात बद से बत्तर हो रहे है।

बिजनौर में ऑक्सिजन की भारी क़िल्लत.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago