सेंटर ऑफ यूनियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने राष्ट्रपति के नाम  मांगपत्र बीडीओ को सौंपा

रिपोर्ट बाई:- रोहित कुमार

स्योहारा न्यूज़:-  बुधवार को अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस मनाते हुए सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) ने राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र खंड विकास अधिकारी स्योहारा को सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि केंद्र व राज्य सरकारें मजदूर विरोधी, जन विरोधी, देश विरोधी, किसान विरोधी कार्यवाहियां बंद करें और श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी किए गए संशोधन वापस करें। पत्र में मांग की गई है कि मजदूरों के काम के घंटे पूर्व की तरह 8 ही रहे तथा 12 घंटे काम पर रोक लगाई जाए इसके अलावा सरकारी नौकरी में रखे जाने से पूर्व 5 वर्षों तक ठेकेदारी में रखे जाने की प्रक्रिया वापस की जाए तथा गुजरात मॉडल पर रोक लगाई जाए।

पत्र में मांग की गई है कि रेल, कोयला, बिजली, डाक तार, बैंक, बीमा आदि पब्लिक सेक्टर के क्षेत्रों की बिक्री बंद कर ठेकेदारी पर रोक लगाई जाये। किसान विरोधी तीनों विधेयक वापस लिए जाएं और किसानों को गुलाम बनाने की साजिश पर रोक लगाई जाए तथा बिजली संशोधन बिल वापस लिए जाएं इसके अलावा गैर करदाता प्रवासी परिवारों को 7500 रुपया महीना और 10 किलो अनाज कोरोना काल में फ्री दिया जाए। पत्र में मनरेगा मजदूरों को ₹600 प्रतिदिन और वर्ष में 200 दिन दिन काम की गारंटी दिए जाने तथा कोरोना काल में निकाले गए मजदूरों को सवेतन काम पर वापस लिए जाने की मांग की गई है। पत्र में 62 वर्षीय आंगनवाड़ियों व सरकारी नौकरी में 50 वर्षों की सेवा के बाद की अप्रत्यक्ष छटनी पर रोक लगाने की मांग की गई है। इसके अलावा पत्र में स्कीम वर्कर, आशा, आंगनवाड़ी और रसोइयों को कम से कम ₹25000 मासिक वेतन देकर सरकारी कर्मचारी घोषित करने व कोरोना काल में बिजली बिल माफ किए जाने की मांग की गई है।  इस मौके पर नरेंद्र कुमार (प्रदेश उपाध्यक्ष सीटू) वीरेंद्र कुमार, सुनील कुमार शमीम अहमद (जिला कमेटी सीटू) तथा किसान सभा के कामरेड मुनव्वर जलील (मंत्री), मौ0 आरिफ, खलील अहमद, कामरेड मंसूर अहमद, इसरार अली, वीरेंद्र कुमार, फैजान अली, अनवार बाबा आदि मौजूद रहे।

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago