CDS रावत के हेलीकाप्‍टर क्रैश का वीडियो आया सामने,इससे पहले कई फेक वीडियो हुए थे वायरल

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस | Delhi, Chennai, coonoor | Updated : 9 दिसम्बर, 2021 |

Indian Airforce Helicopter Crash: देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत  का हेलीकॉप्टर Mi17V5  आज तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सीडीएस जन. बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मृत्यु हो गई जिनमें उनकी पत्नी मधुलिका रावत भी थी हेलीकॉप्टर में कुल 14 लोग सफ़र कर रहे थे।

दुर्घटना के बाद कई फ़ेक वीडियो वायरल हो रहे ठगे अब एक वीडियो सामने आया है जो इस हेलीकाप्‍टर के क्रैश होने से पहले का है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ स्‍थानीय पर्यटकों ने बनाया था।

इसमें देखा जा सकता है कि क्रैश होने से पहले हेलीकाप्‍टर काफी नीचे उड़ रहा था और वहां पर घने बादल छाए थे। माना जा रहा है कि बुधवार को जब ये हेलीकाप्‍टर क्रैश हुआ उस वक्‍त मौसम बेहद खराब था और पायलट को शायद देखने में काफी दिक्‍कत आ रही होगी। इसे ANI ने भी शेयर किया है

आज दुर्घटना स्थल पर तमिलनाडु के फोरेंसिक साइंस डिपार्टमेंट की टीम डायरेक्‍टर श्रीनिवासन के नेतृत्‍व में कुन्‍नूर के केट्री पहुंची गई है उन्हें हेलीकाप्‍टर का ब्‍लैक बाक्‍स मिल गया है ।

इससे जांच में मदद मिलेगी । इसमें पायलट और एटीसी के बीच की सारी बातचीत रिकार्ड होती है हादसे वाली जगह से मलवे को हटाकर एकत्रित करने का काम किया जा रहा है। इसको एकत्रित करके हादसे के कारणों का पता लगाया जाएगा।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago