बिजनौर PHC में मेडिकल ट्रेनिंग कर रही महिला से छेड़खानी पर डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

Bijnor: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भले ही मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत महिलाओं को दी जा रही सुरक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कहीं जा रही है। लेकिन महिलाएं लगातार छेड़छाड़ और अन्य घटनाओं से परेशान होकर थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराने को मजबूर है।

इसी कड़ी में जिले की कोतवाली देहात की रहने वाली एक महिला जीएनएम की ट्रेनिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर रही थी। महिला का आरोप है कि वहां पर नियुक्त सरकारी डॉक्टर द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की जा रही थी। इस घटना को लेकर महिला ने आज थाने में तहरीर दी है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

दरअसल बिजनौर के थाना कोतवाली देहात की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वो जीएनएम की ट्रेनिंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कर रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सरकारी डॉक्टर जितेंद्र सागर काफी समय से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे थे।

पीड़ित महिला ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक छेड़छाड़ और अन्य मामलों में थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इस मुकदमे को लेकर पीड़ित महिला का साफ तौर से कहना है कि जितेंद्र सागर द्वारा उसके साथ लगातार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में छेड़छाड़ की जा रही थी।

मना करने पर डॉक्टर ने उसके पति व उसके ससुर को गलत तरीके से मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की बात कहीं और उसको लगातार डॉक्टर द्वारा धमकी दी जा रही है।

साथ ही महिला द्वारा शिकायत ना करने को लेकर डॉक्टर द्वारा उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप पीड़ित महिला ने लगाया है। पीड़ित महिला ने डॉक्टर के खिलाफ कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में छेड़छाड़ व अन्य धाराओं में मुकदमा लिखाया है।

इस घटना को लेकर एसपी देहात राम अर्ज का कहना है कि एक महिला जीएनएम द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ट्रेनिंग की जा रही थी। महिला ने एक डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago