बिजनौर में बीती रात कार सवार को अज्ञात लोगो ने मारी गोली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल भेजा

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।बिजनौर में बीती रात कार सवार को अज्ञात लोगो ने गोली मार दी मौके पर पहुंची पुलिस‌ ने कार सवार व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा जांच की जा रही है भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैआपको बता दे कि थाना हीमपुर दीपा ग्राम के फतेहपुर कला में दिनांक 02.01.2024 को समय करीब 21.30 बजे थाना हीमपुर दीपा पर सूचना प्राप्त हुई कि पुनित उर्फ बल्ली पुत्र भोगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम फतेहपुर कलां थाना हीमपुर दीपा जनपद बिजनौर कस्बा हीमपुर दीपा से अपने ग्राम फतेहपुर के लिये जा रहा था तो ग्राम फतेहपुर कलां- नवादा वाले रास्ते पर दो अज्ञात व्यक्तियों ने पुनित उपरोक्त को गोली मार दी जो पुनित के बाएं हाथ की कोहनी के ऊपर लगी ।सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल पुनित को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया । उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुनित उपरोक्त के भाई की तहरीर के आधार पर थाना हीमपुर दीपा पर मु0अ0सं0 01/2024 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । स्थानीय पुलिस द्वारा घटना के समस्त पहलुओं की जांच की जा रही है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago