कश्मीर जा रही कार दुर्घटना ग्रस्त, 2 बिजनौरियो की मौत, 4 घायल

🔸मृतकों में 1 किरतपुर और दूसरा बिजनौर निवासी है,

Bijnor: किरतपुर, बिजनौर, नजीबाबाद की कई सवारियों को लेकर जम्मू कश्मीर जा रही गाड़ी का पठानकोट में टायर फटने से एक्सीडेंट हो गया।

जिसमे किरतपुर निवासी एक युवक व बिजनौर निवासी एक युवक की मोके पर ही मौत हो गई एवं चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिनको जम्मू के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इसमें दो युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है । मरने वालों में एक युवक मोहम्मद शाद पुत्र सरफराज उम्र 17 वर्ष निवासी मोहल्ला कायस्तान किरतपुर निवासी है।

मिली जानकारी अनुसार मृतक शाद पहली बार बालो की की कटिंग का काम करने लिए जम्मू कश्मीर के एक सैलून पर जा रहा था।
गाड़ी की दुर्घटना की खबर सुनकर गाड़ी में सवार लोगो के परिजनों में कोहराम मच गया है।

ट्रेन ना चलने की वजह से लोग अपनी जान जोखिम में डालकर डग्गामार गाड़ियों द्वारा कारोबार के लिए इतना लंबा सफर तय कर रहे हैं पूर्व में भी एक गाड़ी रामबन की बान नदी में गिर गई थी जिसमें चार युवकों की मृत्यु हो गई थी।

काफी दिनों बाद उनका शव बरामद हुआ था पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसी डग्गामार गाड़ियों की चेकिंग करें व इतने लंबे सफर पर डग्गामार गाड़ियों को जाने से रोके।

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago