बिजनौर में शुरू हुआ बच्चो को विटामिन ए सप्लीमेंटेशन देने का अभियान। अपने बच्चो को ज़रूर पिलाएं।

Reported by: आक़िफ़ अंसारी | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

जनपद बिजनौर में आज प्राथमिक विद्यालय काशीराम कॉलोनी के V.H.N.D सत्र पर डॉक्टर विजय कुमार गोयल द्वारा विटामिन ए सप्लीमेंटेशन अभियान का शुभारम्भ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनोर द्वारा किया गया। जिसमे 9 माह से 5 वर्ष के बच्चो को विटामिन ए की खुराक पिलाई गयी।

यह अभियान जनपद में 27 दिसम्बर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक चलाया जायेगा।
श्री फारूख अजीज D.P.M (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) ने बताया कि इस वर्ष जनपद बिजनोर के 9 माह से 5 वर्ष के 424881 बच्चो को विटामिन ए की खुराक पिलाई जायेगी। जिसमें 9 माह से 12 माह के बच्चे को 1ml एवं 1 से 5 वर्ष तक के बच्चे को 2 ml विटामिन ए की खुराक पिलाई जाती है।

A.C.M.O डॉक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की विटामिन ए की खुराक पिलाने से बच्चों में कुपोषण की कमी होती है तथा उनका शारीरिक विकास होने में मदद मिलती है। आंखों की नाइट ब्लाइंडनेस की बीमारी की रोकथाम मे सहायक होती है तथा मीजल्स एवं दस्त से होने वाली मृत्यु में कमी आती है और शिशु मृत्यु दर को कम करता है। इसके साथ ही यह शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार गोयल ने सभी लोगों से अपने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को अपने गांव में होने वाले टीकाकरण सत्र पर विटामिन ए की खुराक पिलाने की अपील की।
इस अवसर पर A.C.M.O डा प्रमोद कुमार गुप्ता , D.P.M श्री फारुख अजीज, डा देवेन्द्र कुमार , डा जे पी सिंह, श्री शमीम , श्री राजीव, श्री भूषण, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago