बिजनौर नुमाइश ग्राउंड के पास चला बुलडोजर अभियान, नंदी स्वीट से हुई तोड़फोड़ शुरू

Bijnor: यूपी में जबसे योगी सरकार पार्ट 2 बनी है तब से बदमाशों, माफियाओं और अतिक्रमणकारियों की शामत आई हुई है। योगी सरकार में प्रशासन लगातार अवैध रूप से कब्जाई जमीनों को कब्जा मुक्त करा रहा है तो वहीं अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर बुलडोजर की कार्यवाही करता हुआ नजर आ रहा है।

उसी के चलते आज बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के नुमाइश ग्राउंड स्थित कई दुकान जिनके स्वामियों ने नाले के ऊपर कब्जा किया हुआ है। उनको नगर पालिका प्रशासन द्वारा हाल ही में नाले के ऊपर कब्जाई गई जमीनों को खुद से अवैध निर्माण को ध्वस्त करने के नोटिस सौंपे गए थे।

लेकिन व्यापारियों द्वारा अवैध निर्माण को खुद से ध्वस्त नहीं कराया गया जिसको लेकर आज बाबा का बुलडोजर अतिक्रमण को ध्वस्त करता हुआ नजर आया।

जनपद में कई जगहों पर व्यापारियों माफियाओं वह कई लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है जिनको लगातार प्रशासन द्वारा अल्टीमेटम दिया जा रहा है यदि दिए गए अल्टीमेटम की समय अवधि में उनके द्वारा खुद से अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं कराया जाता है तो बाबा के बुलडोजर का पंजा चलेगा और अपनी कार्यवाही करेगा।

नुमाइश ग्राउंड के पास चला बुलडोजर अभियान, नंदी स्वीट से हुई तोड़फोड़ शुरू।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago