बिजनौर में भाई ने की थी बहन के पति हत्या। पुलिस ने 12 घण्टे कर दिया खुलासा।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नजीबाबाद में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव कुंडी बांगर निवासी युवक की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उसका शव नजीबाबाद क्षेत्र में सरवनपुर नहर के पास गन्ने के खेत में पढ़ा मिला। पुलिस ने 12 घंटे में ही इस मामले का खुलासा करते हुए युवक के साले को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

गांव कुंडी बांगर निवासी लवकुश (40) उत्तराखंड के चमोली जिले के तपेश्वर में नाई का काम करता था। बुधवार की सवेरे यह तपेश्वर से अपने गांव कुंडी बांगर के लिए रवाना हुआ था। नजीबाबाद क्षेत्र में कोतवाली मार्ग पर बुधवार को सरवनपुर नहर के निकट गन्ने के खेत में उसका रक्त रंजित शव पड़ा मिला। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, अपराध निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। आशंका जताई कि लवकुश के चमोली से रवाना होने के बाद किसी ने उसकी हत्या की। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर लवकुश हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी नीरज जादौन ने बताया कि गांव मलकपुर डेहरी निवासी योगेश कुमार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। वह लवकुश का साला है।

आरोपी योगेश ने बताया कि जीजा लवकुश नशे का आदी था। उसकी बहन को परेशान रखता था। बृहस्पतिवार को जीजा मकान बेचने के लिए गांव कुंडी बांगर जा रहा था। मकान बेचकर वह पैसे उड़ा देता, इसलिए उसने नजीबाबाद में ही उसकी हत्या कर दी। आरोपी का चालान कर दिया।

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago