बहन हत्या में शामिल भाई भतीजा गिरफ्तार। मर्ज़ी से शादी की ज़िद पर थे नाराज, बिजनौर पुलिस ने किया खुलासा

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

धामपुर पुलिस ने सुचिता हत्याकांड का छह माह बाद खुलासा करते हुए सगे भाई व भतीजे का गिरफ्तार कर चालान किया है। आरोप है कि भाई भतीजे ने सुचिता की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसका शव खो नदी की पोषक नहर में फेंक दिया।

कोतवाल क्राइम अता मुहम्मद ने बताया कि मोहल्ला बाड़वान निवासी विपिन कुमार ने आठ जून को धामपुर कोतवाली में बहन सुचीता उर्फ सोनी (31) की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लापता होने के बाद युवती का शव नौगांवा में नहर से बरामद हुआ था। पुलिस युवती की मौत के मामले की जांच में जुटी थी। मामले की जांच पड़ताल में उसके भाई विपिन पुत्र परवीन और भतीजे निशांत पुत्र अमित की संलिप्तता सामने आई है।

बताया कि युवती अपनी मर्जी से शादी करना चाहती थी, जो भाई को मंजूर नहीं था। इसी वजह से उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago