कार की छत से निकलकर डांस कर रही थी दुल्हन, कार ने मारी टक्कर 1 की मौत कई बाराती घायल

मुजफ्फरनगर में शादी के जोड़े में ब्‍लैक चश्‍मा लगाए दुल्‍हन हाईवे पर कार के सनरूफ से निकलकर डांस कर रही थी। दुल्‍हन के साथ ही सड़क पर दर्जनों बाराती भी डांस में मशगूल थे, तभी एक तेज रफ्तार कार आती है दर्जनों लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। दुल्‍हन के साथ डांस कर रहे कई लोग हवा में उछलते हुए दूर जाकर ग‍िरते हैं और शादी का जश्‍न मातम में बदल जाता है। दिलदहला देने वाली इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। दुल्‍हन के डांस का वीडियो बना रहे किसी शख्‍स के मोबाइल में पूरी घटना कैद हो गई।

घटना उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की है। सिंचाई विभाग के कर्मचारी अंशुल की बरात सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर से शेरनगर गांव में गई थी। इस दौरान हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। दुल्हन अपनी कार की सनरूफ से बाहर निकल के डांस कर रही थी। उसके दोस्त-रिश्तेदार धीमे-धीमे चल रही कार के साथ नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। हाईवे पर गांव बीबीपुर के पास तेज रफ्तार कार बारातियों में जा घुसी। इससे वहां कोहराम मच गया। तेज रफ्तार कार ने एक दर्जन से भी ज्‍यादा लोगों को रौंद दिया।

कार की टक्‍कर से कई लोग हवा में उछलते हुए दूर सड़क पर जाकर ग‍िरे। हादसे में 13 बाराती घायल हो गए हैं। इसके अलावा एक शख्‍स की मौत हो गई है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक व्‍यक्‍ति का नाम प्रमोद बताया जा रहा है। मृतक व सभी घायल गांव बहादरपुर के रहने वाले है

बिजनौर एक्सप्रेस की ख़ास रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago