हरिद्वार में बच्ची को जन्म देकर जंगल किनारे छोड़ा। ममता हुई शर्मसार

हरिद्वार में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पेश आई है। हरिद्वार के रानीपुर थाना क्षेत्र में भेल आवासीय कॉलोनी के पास एक मां अपनी नवजात बच्ची को जन्म देकर मौके से लापता हो गई । स्थानीय लोगों ने बच्चे को महिला अस्पताल में भर्ती कराया है महिला अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक बच्ची को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। और उसकी तबीयत अभी ठीक है वही पुलिस बच्ची के माता-पिता को तलाशने का काम कर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह भेल आवासीय कॉलोनी के पास सिडकुल मार्ग पर जंगल किनारे एक बच्ची को रोते हुए देखा गया बताया जा रहा है कि इस बच्ची को उसकी मां जन्म देकर घास में ही छोड़ कर चली गई। बच्चे के बदन पर कपड़े भी नहीं थे और आसपास के लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचाया और पुलिस को सूचना दी पुलिस की मदद से बच्ची को महिला अस्पताल में भिजवाया गया।

हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी ऋषिकेश में एक नवजात बच्चे को जंगल में उसके माता-पिता छोड़ कर चले गए थे तब पुलिस ने उसको अस्पताल भिजवाया था। वही घटना से लोग सहमे हुए हैं स्थानीय निवासी और भेल श्रमिक नेता राम कुमार ने बताया कि घटना सामने आई है बच्ची को किसने जन्म दिया है इसके माता-पिता कौन हैं इसके बारे में अभी जानकारी नहीं लग पाई है लेकिन यह बहुत ही शर्मसार करने वाली घटना है इससे मानवता और ममता दोनों ही शर्मसार हुए हैं।

वहीं रानीपुर थाना प्रभारी योगेश देव ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है और बच्ची के माता-पिता को तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बिजनौर एक्सप्रेस की खास रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago