भारत युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा लगया गया रक्तदान शिविर, रक्तवीरो को लीना सिंघल ने मैडल व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 16 अगस्त , 2021

#Najibabad : नजीबाबाद के कोटद्वार मार्ग स्थित नजीबाबाद चैरिटेबल ब्लड बैंक में भारत युवा शक्ति फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया । रक्तदान शिविर का उद्घघाटनभाजपा की प्रांतीय पार्षद श्रीमती लीना सिंघल ने किया

रक्तवीरो को लीना सिंघल ने मैडल व स्मृति चिन्ह देकर  सम्मानित किया शिविर में 63 यूनिट रक्त इक्ट्ठा हुआ।

उदघाटन करते हुए भाजपा की प्रांतीय पार्षद श्रीमती लीना सिंघल ने रक्तवीरो से कहा लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह ने रक्तवीरो को बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी।

रक्तदान शिविर में भाजपा की प्रांतीय पार्षद श्रीमती लीना सिंघल साथ मे पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी कुलवीर सिंह, मदद ग्रुप से इमरान खान , डॉक्टर वरुण, मनोज त्यागी, सीमा कुमारी, अंकिता कुमारी , मोनू चौधरी, शक्ति , कमल आदि लोग उपस्थित थे

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की मोबाइल ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago