धान तौल को मजदूरों, बारदाना व नमी नापने की मशीन न होना बताया परेशानी
नजीबाबाद न्यूज़:- भारतीय किसान यूनियन ने तहसील क्षेत्र के धान क्रय केन्द्रों पर कमियों के चलते किसानों से धान न खरीदे जाने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर उन्होंने कहा कि सरकारी धान क्रय केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराकर शीघ्र धान की खरीद को तौल शुरु करायी जाए।
सोमवार को तहसील परिसर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार को ज्ञापन देकर कहा कि मंडी समितियों में बनाए गए धान क्रय केन्द्रों पर धान की खरीद न होने को लेकर किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सभी धान क्रय केन्द्रों को एक अक्टूबर से खोले जाने के आदेशों के बावजूद किरतपुर मंडी के धान क्रय केन्द्र पर तौल कार्य प्रारंभ न होने से क्षेत्र के किसान परेशान हैं।
स्थानीय मंडी समिति में धान क्रय केंद्र पर मजदूरों की संख्या बेहद कम है, साथ ही धान में नमी जांचने वाली मशीन नहीं है। इसके अलावा धान क्रय केन्द्र पर तैल इंचार्ज बारदाना कम होने की बात भी किसानों से कह रहे हैं। किसानों ने उक्त सभी कमियों को दूर किए जाने तथा बहाने बनाकर किसानों को परेशान करने वाले तौल इंचार्जों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा को तुरंत धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर तौल सुचारू कराने के लिए फोन पर निर्देश दिए। साथ ही तौल सुचारू रूप से नहीं होने पर एफआईआर कराने के भी निर्देश दिए।
ज्ञापन देने वालों में बाबूराम तोमर, बाबाूराम तालान, सरदार संदीप सिंह, राजीव राठी, धर्मेन्द्र राणा, हुकम सिंह, चौधरी जगदीश सिंह, सतपाल चौधरी, धीरज राणा, कामेंद्र चौधरी, वीरेश चौधरी, कुंवर प्रधान, अरुण कुमार, सुरेश कुमार, अमर सिंह, सत्यपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप सिंह, राजेन्द्र सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- रोहित कुमार
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…