बिजनौर जिला अस्पताल में इलाज़ नहीं मिलने के चलते, अपने ही सरकारी सिस्टम के खिलाफ़ भाजपा नेत्री ने किया हंगामा

🔹भाजपा नेत्री ने किया बिजनौर जिला अस्पताल में हंगामा, सरकारी सिस्टम की खुली पोल,

Bijnor: कहते हैं कि जब अपने ऊपर दुखों का पहाड़ टूटता है तो ज़ुबा पर दर्द छलक ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बिजनौर के जिला अस्पताल में जहां पर कोरोना पॉजिटिव भाजपा नेत्री ने जमकर हंगामा करते हुए सरकार के नुमाइंदों से ऑक्सीजन की भारी किल्लत के बारे में पूछा।

साथ ही भजपा नेत्री कोविड- मरीज़ होने के बाद उसे जनरल वार्ड में भर्ती कर रखा है जिसे लेकर भाजपा नेत्री जिला अस्पताल में जमकर भड़की। हंगामा देख मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन भाजपा नेत्री की आवाज और तेज हो चली।

पूरे जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमराई हुई है लगातार मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है और यही वजह है कि आए दिन अस्पताल से डेड बॉडी उठ रही है,

बिजनौर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला संयुक्त चिकित्सालय जहां पर बिजनौर की रहने वाली भाजपा नेत्री नेहा शर्मा जो पिछले दो-तीन दिन से जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती है।

नेहा की माने तो वह कोविड मरीज़ है उसे जनरल वार्ड में भर्ती कर रखा है। साथ ही उसका कहना है की लगातार ऑक्सीजन की किल्लत की वजह से मरीज अस्पताल में दम तोड़ रहे हैं प्रशासन के अधिकारी व सीएमओ का फोन स्विच ऑफ आ रहा है

जिसकी वजह से नेहा शर्मा ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। मौके पर पहुँची पुलिस ने समझाने की कोशिश की लेकिन नेहा शर्मा ने पुलिस के सामने स्वास्थ्य विभाग की लचर व लापरवाही का आरोप लगाया।

भाजपा नेत्री ने किया बिजनौर जिला अस्पताल में हंगामा, सरकारी सिस्टम की खुली पोल.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/kJu2q-AWDhk

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago