जिला पंचायत अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी ही जीतेगा, परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का दावा

Bijnor: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री और बिजनौर जिला पंचायत चुनाव के प्रभारी अशोक कटारिया ने दावा किया है कि बिजनौर जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर हर हाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा क्योंकि उनके पास बहुमत का आंकड़ा पूरी तरह सुरक्षित है। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया आज बिजनौर डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव में बिजनोर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी साकेन्द्र चौधरी ही विजयी होंगे

Reported By : तुषार वर्मा | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 12, 2021

उन्होंने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद की जीत के लिए 29 जिला पंचायत सदस्य की जरूरत है जबकि 13 जिला पंचायत सदस्य उनके पास अपने मौजूद हैं और बाकी निर्दलीय जीत कर आए पंचायत सदस्यों का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है इस तरह से उनके पास 31 से 32 जिला पंचायत सदस्य हैं जो उनके पास पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

उन्होंने आगे कहा, किस चुनाव में हर हाल में भाजपा का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा उन्होंने विपक्ष पर सवाल दागते हुए कहा की विपक्ष भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहा है कि उनके इतने सदस्य हैं जबकि सच्चाई यह है के बहुत सारे जिला पंचायत सदस्य निर्दलीय जीत कर आए हैं जो किसी दल से नहीं लड़े हैं लेकिन विपक्ष उन्हें भी अपना बता कर दूसरे सदस्यों में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है

उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम भी परंपरागत तरीके से जिला पंचायत का चुनाव जीतेंगे जैसे परंपरागत तरीके से विपक्ष हमेशा जीतता चला आया है

जनपद बिजनौर की ताज़ा खबरें सबसे पहले पाने के लिए के BijnorExpress ऐप डाउनलोड करे व यू ट्यूब, ट्विटर व फेसबुक पर जुड़ने के लिये फॉलो करें ।

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago