Bijnor Express

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री कर अपमान करने के विरोध में बिजनौर में भाजपा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

बिजनौर में राज्य सभा के वर्तमान अध्यक्ष, सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अपमान के विरोध में भाजपा नेता व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के बाहर सड़क पर राहुल गांधी का पुतला फूंका।बाद में कलक्ट्रेट में जाकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति का अपमान निंदनीय है।प्रदर्शन में मौजूद युवा भाजपा मोर्चा के बिजनौर जिला अध्यक्ष रोबिन चौधरी का विवादित बयान कहा कि जो भी सांसद राहुल गांधी के चार चपत मारेगा जाट समाज उसे अपना चौधरी मानेगा।ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

बिजनौर एक्सप्रेस के माध्यम से लाखो लोगो तक अपने व्यापार(Business), व्यक्तिगत छवि,चुनाव व व्यवसायिक उत्पाद(Products) प्रचार प्रसार हेतु संपर्क करें- 9193422330 | 9058837714

और पढ़ें

error: Content is protected !!