बिजनौर में रक्षाबंधन के दिन सड़क हादसे में बाईक सवार माँ और बेटे की हुई मौत।

Reported by: मौहम्मद फैज़ान | Edited by : Bijnor Express | नहटौर | उत्तर प्रदेश।बिजनौर में बाइक सवार माँ और बेटे को रोडवेज बस ने मारी टक्कर। हादसे में बाइक सवार माँ और बेटे दोनों की हुई दर्दनाक मौत। नहटौर स्थित ग्राम जरीफपुर चतर से नजीबाबाद रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने जा रहे थे माँ बेटे। जनपद बिजनौर के कोतवाली देहात स्थित हिमालय ढाबे के पास का पूरा मामला।आपको बता दे कि दिनांक 19.08.2024 को समय करीब 17.50 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत गौसपुर तिराहे से करीब 3 किलोमीटर आगे एक मोटरसाइकिल (UP20BV-8234) की रोडवेज बस (UK07PA-4127) से टक्कर हो गयी तथा साथ ही पीछे से आ रही बोलेरो गाडी (UK08AQ- 2353) बाइक सवार को बचाने के कारण अनियन्त्रित होकर सडक किनारे पलट गयी।उक्त घटना में मोटरसाइकिल पर सवार 1- लोकेंद्र पुत्र ओमप्रकाश 2- जग्गू देवी पत्नी ओमप्रकाश निवासीगण ग्राम जरीफपुर थाना नहटौर जनपद बिजनौर की मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गयी। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया गया तथा शवों के पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया है। रोडवेज बस को कब्जे में लिया गया है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

hhttps://youtube.com/@bijnorexpressttps://youtube.com/@bijnorexpress

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago