महिला IPL में खेलेगी बिजनौर की मेघना सिंह। गुजरात जॉयंट्स ने 30 लाख में खरीदा

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।बिजनौर जनपद की बेटी को आप महिला आईपीएल में खेलते हुए देखेंगे। जनपद की बेटी मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख में खरीदा है। वहीं मेघना के परिजनों में उनकी इस उपलब्धि पर भी गर्व है।उत्तर प्रदेश बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात कस्बे की बेटी मेघना सिंह की बीमेंस आईपीएल में एंट्री हो गई है। उन्हें गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपए में खरीदा है।मेघना की उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। कोतवाली देहात निवासी विजय वीर सिंह की पुत्री मेघना सिंह एक अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है। मेघना सिंह वूमंस आईपीएल के दूसरे संस्करण में गुजरात जायट्स की टीम की ओर से खेलती नजर आएंगी। मेघना सिंह को 30 लाख रुपए में गुजरात जायंट्स ने खरीदा है।शनिवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में मेघना सिंह पहली भारतीय खिलाड़ी रही जिन्हें गुजरात की टीम ने खरीदा। गत वर्ष मेघना सिंह को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था। पिछले वर्ष उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपया था।इस वर्ष मेघना सिंह का बेस प्राइस 30 लाख रुपया रखा गया था और 30 लाख रुपए में ही मेघना सिंह को गुजरात जायंट्स की टीम ने खरीद लिया। मेघना सिंह मध्यम गति की तेज गेंदबाज है साथ ही वह अच्छी बैटिंग भी करती हैं।मेघना सिंह ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच गत वर्ष दिसंबर में खेला था। मेघना सिंह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य रह चुकी है।जैसे ही मेघना सिंह के गुजरात टीम द्वारा खरीदे जाने की खबर कस्बे में पहुंची वैसे ही मेघना सिंह के घर में जश्न का माहौल हो गया। मेघना सिंह की माता रीना सिंह ने बताया कि मेघना सिंह फिलहाल मुंबई में है।मेघना का खेल निरंतर सुधर रहा है। मेघना सिंह के दादा प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेघना सिंह अपने खेल पर लगातार मेहनत कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मेघना सिंह वूमंस आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन करेंगी।
मेघना सिंह कोतवाली देहात के बेहद साधारण परिवार से आती हैं। उनके दादा प्रेमपाल सिंह रिटायर्ड दरोगा हैं जबकि दादी आशा देवी गृहणी हैं। उनके पिता विजय वीर सिंह एक शुगर मिल में सिक्योरिटी गार्ड है। वहीं उनकी माता रीना देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। मेघना ने शून्य से लेकर शिखर तक का सफर कोतवाली देहात से ही तय किया है। मेघना की उपलब्धि से कोतवाली देहात में हर्ष का माहौल है।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpresshttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL
admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago