बिजनौर की बेटी आफिया नूर ने दिल्ली विश्वविद्यालय कॉलेज में टॉप कर जिले का नाम किया रोशन

Reported By : अब्दुल रहमान अल्वी | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : जून 20, 2021

Bijnor: मंडावली निवासी अफरोज आलम अंसारी के होनहार पुत्री आफिया नूर ने दिल्ली विश्वविद्यालय कॉलेज टॉप कर जिला बिजनौर वह अपने परिवार का नाम रोशन किया है आफिया नूर के कॉलेज टॉप करने पर परिवार में खुशी का माहौल है क्षेत्र के लोगों ने भी घर पहुँचकर शुभकामनाएं दी हैं

आफिया नूर अंसारी ने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलतराम कालेज से बीएससी बायोकेमेस्ट्री ऑनर मे 9.8 सी जी पी ए के साथ कालेज टॉप किया है आफिया ने बताया कि वह आगे और पढ़ाई कर आई ए एस ऑफिसर बन कर देश कि सेवा करना चाहतीं है।

आफिया नूर पहले से ही होनहार रही है हाई स्कूल व इण्टर मंडावली के सेन्ट मेरीस इण्टर कालेज से किया है आफिया ने सन 2019 मे सेन्ट मेरीस कालेज से इण्टर मे जिला टॉप किया था उस दौरान आफिया को उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ ने भी पुरुस्कृत किया था।

बिजनौर व आस पास के क्षेत्रों की ताज़ा खबरों के लिए Bijnor Express की मोबाइल एप्लीकेशन प्ले स्टोर पर जाकर आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी कि रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago