बिजनौर महिला पुलिस ने विवाद को सुलझाकर जोड़े की करवाई शादी, जानिए क्या है पूरा मामला

🔹बिजनौर शहर के अंर्तगत आने वाले महिला थाने में एक विवाद को सुलझाकर शादी के जोड़े में बांध दिया,

बिजनौर जिले के एक युवक व युवती हरिद्वार किसी दवाई की कम्पनी में काम कर रहे थे व दोनो लिव इन रिलेशनशिप में हरिद्वार में ही रह रहे थे, किन्ही मतभेद के चलते दोनो के बीच दूरियां इतनी बढ़ गयी कि बात थाने तक पहुंच गई। थाने पहुंची युवती व युवक दोनो की काउंसलिंग कर सन्तुष्ट करने के बाद दोनों परिजनों मर्जी से महिला थाने में ही शादी करा दी गयी

आपको बता दें कि थाने में हुयी शादी के इस जोड़े में लड़के का नाम संजय कुमार पुत्र प्रवीण सिंह निवासी चांदपुर नोआबाद थाना कोतवाली शहर बिजनौर लड़की का नाम सीमा पुत्री वीर सिंह निवासी बाकरपुर घड़ी थाना कोतवाली शहर दोनों की उम्र करीब 23 वर्ष दोनों ही विगत 2 वर्ष पूर्व हरिद्वार में एक दवा फैक्ट्री में काम करते थे

नौकरी के दौरान ही आपस में रिलेशन हुए करीब 6 माह से आपस में कुछ कहासुनी हो जाने के कारण अलग अलग थे दोनों की काउंसलिंग की गई व दोनों के परिजनों को बुलाकर समझाया बुझाया गया इसमें मीडिया बंधुओं वह सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिजनों व रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलने के फलस्वरूप जोड़े को विवाह के बंधन में बांधकर एक सामाजिक मान्यता प्राप्त कराई गई

बिजनौर शहर के अंर्तगत आने वाले महिला थाने में एक विवाद को सुलझाकर शादी के जोड़े में बांध दिया.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/hA50Elq6Tak

बिजनौर से हमारे सवांददाता तुषार वर्मा की ये रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago