Categories: किरतपुर

Bijnor- उलेमाओं ने ईद-उल-अज़हा व क़ुर्बानी की अनुमति के लिए डीयम को सौंपा ज्ञापन

बिजनौर/ कोविड 19 माहमारी को देखते हुए जनपद के उलेमाओं व शहर काजियों ने ईद उल अजहा के मनाने के संबंध में कई मांगो को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी बिजनौर को सौपा। ज्ञापन में मांग की गई कि आगामी 31 जुलाई व 01 अगस्त को मुस्लिम समाज का बहुत बड़ा त्योहार ईद उल अजहा मनाया जाएगा। जिसमें पहले नमाज पढ़ी जाती है और फिर उसके बाद कुर्बानी की जाती है। इस साल क्योंकि कोविड-19 बीमारी की वजह से हमारे प्रदेश में प्रत्येक शनिवार व रविवार को लॉक डाउन की घोषणा हो चुकी है। ईद उल अजहा शुक्रवार या शनिवार को मनाई जाएगी।

इस विषय में ज्ञापन में जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय से मांग की गई की वह ईद उल अजहा की नमाज सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य लॉक डाउन नियमों के पालन करते हुए हम लोग नमाज अदा करेंगे। 02. कुर्बानी के सिलसिले में अनुरोध किया गया कि जिन जानवरों की परंपरा के अनुसार कुर्बानी होती है उन्हीं जानवरों की कुर्बानी होने का उचित प्रबंध करने की कृपा करें, 03. कुर्बानी के जानवरों की बिक्री हेतु उचित प्रबंध कराने की कृपा करें, ताकि त्यौहार शांतिपूर्वक सब लोग मना सके। कुर्बानी के बाद कुर्बानी के अवशेष आदि उठाने के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत, ग्राम पंचायत द्वारा उचित व्यवस्था कराने की कृपा करें, ताकि साफ सफाई का उचित प्रबंध हो सके।
परंपरा के अनुसार लोग कुर्बानी का मीट एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाते हैं और पहले ही की उचित व्यवस्था की जाए जिससे कोई समस्या उत्पन्न न हो, 06. कुर्बानी के तीन दिन बिजली पानी व सफाई की उचित व्यवस्था कराने की कृपा करें, 07 असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगाह रखी जाए ताकि आपसी सौहार्द और त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हो। ज्ञापन देने वालो में काज़ी अफ्फान उल हक शहर काज़ी नजीबाबाद, काज़ी मोहम्मद माजिद अली शहर काज़ी बिजनौर, काज़ी हारिस अली किरतपुर, मुफ़्ती मोहम्मद आमिर शहर काज़ी चाँदपुर, मुफ्ती मोहम्मद कमर कासमी शहर इमाम धामपुर, मुफ्ती उवैस अकरम शहर इमाम नगीना आदि आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट बाई गुलज़ार अहमद

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago