बिजनौर ट्रैफिक पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच का अभियान चलाया

बिजनौर में यातायात पुलिस दुर्घटनाओं को रोकने और जिला बिजनौर के ट्रैफिक को नंबर वन बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है

इसी के अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की रोकथाम के लिए नशा करके ड्राइविंग करने वाले लोगों की जांच अभियान चलाया गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा नशे की हालत में ड्राइविंग करने वालों पर रोकथाम की इस पहल से सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

दरअसल अधिकांश हाईवे पर सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक द्वारा नशे की हालत पर ड्राइविंग करने से होती है। ऐसे ट्रक ड्राइवरों पर अंकुश लगाने के लिए तथा लोगों को जागरूक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा ट्रक ड्राइवरों व वाहन चालकों की ब्रिथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई।

वहीं, टी एस आई बलराम यादव का कहना है कि लगातार यातायात सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अवैध रूप से चलने वाले वाहनों के खिलाफ कारवाई भी की जा रही है। जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगी।

बिजनौर में ट्रैफिक पुलिस सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत चेकिंग अभियान।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago