बिजनौर के नगीना में बाग की रखवाली कर रहे व्यक्ति ने आम के पेड़ से लटककर की खुदकुशी

Reported By : अलीम सलमानी | बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 13 जुलाई, 2021

Bijnor: जनपद बिजनौर के थाना नगीना के ग्राम काला खेड़ी में आम के बाग की रखवाली करने वाले एक 21 साल के व्यक्ति का शव बाग के अंदर आम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ज्ञात ये कि पिंटू उर्फ पीटू पुत्र कृपाल सिंह गाँव अस्दुल्लापुर कल्याण गांवड़ी में एक आम के बाग में रफीक ठेकेदार के पास में अपने साथी कालाखेड़ी निवासी पंकज के साथ रखवाली करता था। रोज की तरह दोनों साथी पंकज व पिंटू सोमवार की रात्रि बाग के अंदर ही सो गए थे।

मंगलवार की सुबह गाँव वालों ने बाग के अंदर आम के पेड़ में बंधे गमछे से पिंटू का शव लटका देखा तो। चौकीदार ने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा। गाँव वालों का कहना है पिंटू को एलर्जी की बीमारी थी व घर में परेशानी भी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तहरीर आने के बाद आगे की जांच पड़ताल की जाएगी।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago