बिजनौर पुलिस अधीक्षक ने किया डबल मर्डर का खुलासा

बिजनौर में 9 मई को हुए डबल मर्डर का आज पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल बंदूक कारतूस और आल्टो कार को भी बरामद किया गया हैं

दरअसल यह पूरा मामला बिजनौर थाना कोतवाली शहर के धोकलपुर का है जंहा 9 मई को दिनदहाड़े पुरानी रंजिश के चलते प्राइमरी स्कूल के टीचर वीर सिंह और उसके भतीजे अंकुर की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

जब वह अपने खेत से काम कर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। इस हत्याकांड का आज खुलासा करते हुए एसपी डाक्टर धर्मवीर सिंह ने बताया की 2015 में गावँ के ही अमन सिंह की हत्या कर दी गई थी इसी मामले में दोहरे हत्या कांड को अंजाम दिया गया था।

सर्विलांस स्वाट टीम और पुलिस टीम ने आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है अभी चार लोग फरार है पकड़े गए हत्यारोपी आकाश, सुमित और कृष्ण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से एक नाली व दो नाली बंदूक, कारतूस और आल्टो कार बरामद की गई साथ ही फरार अन्य चार आरोपियों की तलाश की जा रही है

बिजनौर पुलिस अधीक्षक ने किया डबल मर्डर का खुलासा.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

बिजनौर से तुषार वर्मा की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago