बिजनौर एसपी नीरज कुमार जादौन ने थाने का औचक निरीक्षण किया पैदल गश्त।

Reported by: इसरार अहमद | Edited by : Bijnor Express | बिजनौर | उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा थाना बढापुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने पर प्रचलित अभिलेख, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरा आदि को चेक कर सर्व संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये व कस्बा बढापुर में पैदल गस्त की गई।

साथ ही थाना बढापुर पर थाना बढापुर व नगीना देहात पर तैनात समस्त विवेचकों का अर्दली रुम किया गया, जिसमें अपराध व विवेचनाओं की समीक्षा की गयी तथा गुणवत्तापूर्वक निस्तारण एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन बढ़ापुर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने पर प्रचलित अभिलेख, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरे आदि को चेक कर प्रभारी निरीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद एसपी ने स्थानीय पुलिस बल के साथ कस्बे में अपराध नियंत्रण, शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से बाजार एवं अन्य भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की।

उन्होंने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, चौराहों आदि स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किए। नगीना सीओ देश दीपक सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह आदि मौजूद रहे।

ज़िले की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू ट्यूब व फेसबुक पेज के लिंक Bijnor Express पर क्लिक कर जुड़ सकते हैं।

https://youtube.com/@bijnorexpresshttps://youtube.com/@bijnorexpress

https://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwLhttps://www.facebook.com/BijnoreExpressNews?mibextid=ZbWKwL

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago