Categories: नूरपुर

अजान की आवाज सुनकर बिजनौर एसपी सिटी ने अपना संबोधन रोका, हो रहीं हैं सराहना

Bijnor: जहाँ देशभर में पिछले कुछ वर्षों में अजान की अवाज को लेकर विवाद हो रहा है, वहीं कल बिजनौर एसपी सिटी द्वारा अजान को दिए गए इस सम्मान की जनपदभर में हो रही हैं जमकर सराहना,

दरअसल बिजनौर के नूरपुर शहर के कसबा राजा का ताजपुर स्थित पुलिस चोकी मे आयोजित शांति समिति की बैठक में एस पी सिटी डॉ प्रवीण रंजन ने अजान सुनकर अपना संबोधन बंद कर दिया।जिससे नगर व क्षेत्रवासी एस पी सिटी की सराहना करते नही थक रहे।

शनिवार को शहर के राजा का ताजपुर मे होली पर्व व शब ए बारात को लेकर ताजपुर पुलिस चोकी मे एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक मुस्लिम व हिन्दू भाई उपस्थित थे।

इसी दोरान बैठक को संबोधित करते हुए दोपहर जोहर की अजान शुरू हो गई।इसी दोरान एस पी सिटी डॉ प्रवीण कुमार रंजन ने माइक छोड़ दिया।तब तक माइक नही उठाया जब तक अजान पूरी नही हुई।इस दोरान खामोशी के साथ खड़े होकर अजान सुनी।ओर अजान पूरी होने के बाद अपना संबोधन शुरु किया।

एस पी सिटी के इस प्यार स्नेह को देखते हुए।मुस्लिम व हिन्दू भाइयों के बीच काफी सराहना हो रही हो।वही दूसरी ओर गीतकार सोनू निगम व अलाहबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव जैसे लोगों को अजान से आपत्ति है।इन जैसे लोगों की अजान से नींद मे खलल पड़ती है।ओर इन्ही जैसे लोगों की वजह से आज अजान एक मुद्दा बन चुका है।

अजान की आवाज सुनकर एस पी सिटी ने संबोधन बंद किया, उनके इस कदम की जनपदभर में खूब हो रहीं हैं सराहना.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/sknie2Y8ujA

नूरपुर से हमारे सवांददाता गुलफाम राजा की यह खास रिपोर्ट,



©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago