बिजनौर सिपाही पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज निलंबित कर आगे की कार्रवाई शूरू

Bijnor: बिजनौर में एक महिला ने एक सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसकी नाबालिक बेटी के साथ भी जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किया है। इस मामले को लेकर बिजनौर थाना कोतवाली में सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस घटना को लेकर बिजनौर एसपी ने मुरादाबाद एसएसपी को पत्राचार के माध्यम से घटना की सूचना दे दी है,

मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात सिपाही मनोज रस्तोगी पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नाबालिग बेटी के साथ भी सिपाही पर दुष्कर्म करने के प्रयास में आरोप लगाया है। जानकारी है कि पीड़ित महिला के साथ सिपाही का 10 साल से संबंध था।

पीड़ित महिला पति से विवाद होने के बाद महिला थाने में 10 साल पहले गई थी। वहीं पर तैनात मनोज रस्तोगी सिपाही ने महिला को उसका काम कराने के एवज में उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। 1 साल पहले मनोज रस्तोगी का ट्रांसफर मुरादाबाद जनपद में हो गया था। अब महिला ने थाना कोतवाली शहर बिजनौर में तहरीर देते हुए सिपाही पर आरोप लगाया है कि सिपाही ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी सिपाही ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया है।

इस घटना को लेकर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 1 साल पहले मनोज रस्तोगी हेड कांस्टेबल का ट्रांसफर मुरादाबाद जनपद हो गया था। एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में हेड कांस्टेबल मनोज रस्तोगी पर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने 376, 511, 504, 506 सहित पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है,

बाईट:- डॉ धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

Report by Tushar Verma

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago